-
Akhilesh Yadav Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भी सूबे की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। परिवार के दूसरे सदस्य भी राजनीति में सक्रिय हैं और बड़े पदों पर रहे हैं। अखिलेश राजनीति में विरोधियों पर तीखा हमला करते हैं। हालांकि बात निजी जीवन की करें तो उन्हें खाने में मीठा बहुत पसंद है।
-
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने एक इंटरव्यू में बताय़ा था कि अखिलेश यादव को मीठा खाना बहुत पसंद है।
-
बकौल अपर्णा अखिलेश यादव को अगर खाने में मीठा मिल जाए तो उनकी सारी थकान मिट जाती है औऱ मूड फ्रेश हो जाता है।
-
पूर्व सांसद डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव की पसंद का पूरा ख्याल रखती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि खाने में कुछ मीठा जरूर हो।
-
अपर्णा यादव ने बताया था कि डिंपल यादव फ्रूट क्रीम बहुत अच्छा बनाती हैं। उनके फ्रूट क्रीम के परिवार में सब दीवाने हैं।
-
अखिलेश यादव को भी डिंपल यादव के हाथ की बनी फ्रूट क्रीम बेहद पसंद है।
-
अपर्णा यादव ने बताया था कि उनके जेठ अखिलेश यादव नवरात्रि में 9 दिन का व्रत भी रखते हैं।
-
वहीं जब अपर्णा से पूछा गया कि परिवार में सबसे ज्यादा गुस्सा कौन होता है तो उन्होंने जवाब में तपाक से डिंपल यादव का नाम लिया था।
-
बकौल अपर्णा डिंपल यादव देखने में भले बहुत शांत दिखती हैं लेकिन वह गुस्सा बहुत ज्यादा करती हैं।
